Home » बड़ा हादसा: CRPF की गाड़ी सड़क से फिसली, 15 से अधिक जवान घायल

बड़ा हादसा: CRPF की गाड़ी सड़क से फिसली, 15 से अधिक जवान घायल

by bholuchand news

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के खैगाम इलाके में CRPF की एक गाड़ी सड़क से फिसल गई, जिससे 15 से अधिक जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 181-एफ कंपनी के जवानों को ले जा रहा ट्रक खैगाम क्षेत्र में सड़क से फिसल गया। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पिछले महीने खाई में गिरी थी BSF की बस

इससे पहले सितंबर में बडगाम के वाटरहाल इलाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक बस खाई में गिर गई थी, जिसमें कई BSF जवान घायल और कुछ शहीद हो गए थे। यह हादसा तब हुआ जब 36 BSF जवानों को ले जा रही बस चट्टान से फिसल गई। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वाटरहाल के पास ब्रेल गांव में नाले में गिर गई। पीआरओ BSF ने इस दुर्घटना में चार BSF जवानों की मौत की पुष्टि की थी।

 

You may also like

Leave a Comment