Home » हरियाणा में BJP सरकार: CM नायब सैनी समेत 14 मंत्रियों ने ली शपथ

हरियाणा में BJP सरकार: CM नायब सैनी समेत 14 मंत्रियों ने ली शपथ

by bholuchand news

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने आज, 17 अक्टूबर को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह लगभग सवा 1 बजे पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शुरू हुआ।

इन नेताओं की रही मौजूदगी :

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अन्य मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए नेताओं की मौजूदगी रही।

इन विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ

भाजपा विधायक कृष्ण लाल पंवार ने तीसरे, राव नरबीर सिंह ने चौथे, महिपाल ढांडा ने पांचवें और विपुल गोयल ने छठे नंबर पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

 

 

You may also like

Leave a Comment