Home » गणपति महोत्सव पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, 4 दिन तक महंगी जांचें रहेंगी निःशुल्क
उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल निःशुल्क जांच शिविर

गणपति महोत्सव पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की पहल, 4 दिन तक महंगी जांचें रहेंगी निःशुल्क

यूरो जांच से लेकर फाइब्रो स्कैन और डायबिटिक फुट जांच तक का मिलेगा लाभ, 22 से 25 सितंबर तक लगेगा महा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

by bholuchand news

रायपुर, 21 सितंबर 2026। गणपति महोत्सव के अवसर पर भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) की ओर से आम लोगों के लिए चार दिवसीय महा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026 तक अस्पताल परिसर में किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कारणों से महंगी स्वास्थ्य जांच से वंचित लोगों को आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण जांचों की लागत अधिक होने के कारण लोग समय पर जांच नहीं करा पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने चार दिनों तक अलग-अलग विशेषज्ञता से जुड़ी जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल निःशुल्क जांच शिविर

चार दिनों में अलग-अलग जांचों का मिलेगा लाभ

22 सितंबर, सोमवार — निःशुल्क यूरो जांच शिविर
पहले दिन पेशाब में जलन, पेशाब में रुकावट, किडनी स्टोन और प्रोस्टेट से संबंधित समस्याओं की जांच की जाएगी।

23 सितंबर, मंगलवार — निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर
दूसरे दिन दिमागी दौरे, बेहोशी तथा न्यूरो से संबंधित विकारों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी।

24 सितंबर, बुधवार — निःशुल्क फाइब्रो स्कैन जांच
तीसरे दिन लिवर की जांच के लिए फाइब्रो स्कैन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। अस्पताल के अनुसार, इस जांच की सामान्य बाजार कीमत लगभग 6 से 8 हजार रुपये तक बताई गई है।

25 सितंबर, गुरुवार — निःशुल्क डायबिटिक फुट जांच
शिविर के अंतिम दिन मधुमेह से पीड़ित मरीजों के पैरों में होने वाली विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी।

पंजीयन कराकर ले सकते हैं शिविर का लाभ

डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को आवश्यक और महंगी जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराना है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि पर अस्पताल पहुंचकर पंजीयन कराकर शिविर का लाभ ले सकते हैं।

📍 शिविर स्थल: उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, आईएसबीटी के पास, नहर रोड, भाठागांव, रायपुर
⏰ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
📅 अवधि: 22 सितंबर से 25 सितंबर 2026
📞 संपर्क: 095899 56859

ये भी पढ़े.विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति
और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम

You may also like