Wednesday, June 11, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़रायपुरRRB NTPC Exam 2025: मई के पहले हफ्ते में होगी परीक्षा!, किसी...

RRB NTPC Exam 2025: मई के पहले हफ्ते में होगी परीक्षा!, किसी भी वक्त घोषित हो सकती हैं डेट्स

RRB NTPC 2025: अगर आपने RRB NTPC 2025 के लिए आवेदन किया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। लंबे समय से परीक्षा तारीखों का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अब राहत की खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, RRB NTPC CBT-1 परीक्षा मई 2025 के पहले सप्ताह में आयोजित की जा सकती है।

हालांकि, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो एग्जाम डेट्स कभी भी जारी की जा सकती हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्रीय RRB पोर्टल्स पर लगातार नजर बनाए रखें।

भर्ती प्रक्रिया की जानकारी:

पदों की संख्या: 11,558

पद का नाम: नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC)

लेवल: ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों

चरण: CBT-1 (प्रथम चरण की परीक्षा)

एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप कब आएगी?

RRB NTPC 2025: RRB की ओर से परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड और लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी। उम्मीदवार इन दस्तावेजों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे चेक करें RRB NTPC 2025 की परीक्षा डेट:

RRB की ऑफिशियल वेबसाइट या अपने क्षेत्रीय पोर्टल पर जाएं।

“CEN 05/2024 (Graduate Level)” या “CEN 06/2024 (Undergraduate Level) NTPC CBT-1 Exam Schedule” लिंक पर क्लिक करें।

अपनी पोस्ट के अनुसार नोटिफिकेशन खोलें- ग्रेजुएट या अंडरग्रेजुएट।

वहां से परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!