Home » रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब: लगभग 10 हजार लोग हुए शामिल, एकजुटता और देशभक्ति का दिया संदेश

रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब: लगभग 10 हजार लोग हुए शामिल, एकजुटता और देशभक्ति का दिया संदेश

by bholuchand news

रायपुर: बुधवार शाम राजधानी रायपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है।

तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग हुए शामिल :

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज निकली गई तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।

सीएम, केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर सभी दिग्गज हुए शामिल:

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मामले तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सहित विधायकगण, महापौर मीनल चौबे उपस्थित थीं।

You may also like