Home » नशा मुक्त युवा–विकसित भारत: गुरुकुल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय संकल्प समारोह का शुभारंभ
nasha-mukt-yuva-viksit-bharat-raipur.jpg

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत: गुरुकुल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय संकल्प समारोह का शुभारंभ

100 वीक नशा मुक्त युवा अभियान के तहत यूथ प्लेज और सिग्नेचर कैंपेन शुरू, युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

by bholuchand news

रायपुर। “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 100 वीक नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय संकल्प समारोह, यूथ प्लेज एवं सिग्नेचर कैंपेन का शुभारंभ किया गया। यह अभियान सितंबर से दिसंबर तक 12 सप्ताह यानी लगभग तीन माह तक विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना है। अभियान के अंतर्गत “मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव”, “फिट युवा–नशा मुक्ति की ओर” और “जीवन कौशल” जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

रायपुर के गुरुकुल महिला महाविद्यालय में 100 वीक नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों और NSS स्वयंसेवकों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से बचाने के लिए परिवार, शिक्षण संस्थानों और समाज की सामूहिक भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच, स्वस्थ आदतों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।

पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को किया जागरूक

विशिष्ट अतिथि स्नेहल साहू, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, रायपुर ने युवाओं को नशे के व्यक्तिगत एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने कानून, जिम्मेदारी और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं टी.के. भोई, यातायात प्रशिक्षक, रायपुर पुलिस ने यातायात सुरक्षा, जिम्मेदार नागरिक व्यवहार और सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा दोनों ही युवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने युवाओं से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील की।

रायपुर के गुरुकुल महिला महाविद्यालय में 100 वीक नशा मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों और NSS स्वयंसेवकों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया

युवा संवाद रहा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण

कार्यक्रम में आयोजित “युवा संवाद” विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के Achievement Awardee एवं यूथ आइकॉन राकेश कुमार ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं यूथ आइकॉन प्रगति शर्मा ने भी युवाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थियों एवं NSS स्वयंसेवकों ने नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। इसके साथ ही यूथ प्लेज एवं सिग्नेचर कैंपेन में सहभागिता की। अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने के साथ उन्हें स्वस्थ, सक्षम, जिम्मेदार और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय नागरिक के रूप में विकसित करना है। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन डॉ. रात्रि लहरी, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, NSS स्वयंसेवक, विद्यार्थी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

ये भी पढ़े..EPFO की वेतन सीमा ₹15 हजार से बढ़कर ₹25 हजार, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम

You may also like