रायपुर। पारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ISBM University के डायरेक्टर ओम त्रिपाठी ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया और विद्यार्थियों को AI की बुनियादी समझ से लेकर उसके शैक्षणिक और व्यावसायिक उपयोग तक पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में दी गई पूरी जानकारी :
प्रशिक्षण सत्र में त्रिपाठी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय की सबसे क्रांतिकारी तकनीकों में से एक है, जो न केवल इंडस्ट्री बल्कि शिक्षा क्षेत्र को भी पूरी तरह से बदल रही है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस तरह से शिक्षक और छात्र AI का प्रयोग करके सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं व्यक्तिगत बना सकते हैं।

पारस इंस्टिट्यूट में AI वर्कशॉप का आयोजन
छात्रों ने दिखाई विशेष रुचि:
प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने AI के अनुप्रयोगों, जैसे कि चैटबॉट, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, और ऑटोमेशन के विषय में गहरी रुचि दिखाई। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें शिक्षा में नई संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करते हैं।
छात्रों के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं डिजिटल और तकनीकी ज्ञान की भी आवश्यकता :
पारस इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। संस्थान का उद्देश्य है कि छात्र सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि डिजिटल और तकनीकी दुनिया में भी दक्षता प्राप्त करें, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

