cm-vishnu-deo-sai-meera-ashirwad-ka-diya-raipur-2026.jpg
Featurelatestछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुर

सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM साय, ₹1,000 देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

by bholuchand news September 15, 2026
written by bholuchand news

रायपुर, 15 सितंबर 2026। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। रोज की तरह मीरा अपने छोटे से पसरे पर मिट्टी के दीये सजाकर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का काफिला अचानक उसके पसरे के पास रुका। मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के मीरा से आत्मीय बातचीत की और उसके श्रम व स्वावलंबन का सम्मान करते हुए एक हजार रुपए देकर मिट्टी का दीया खरीदा। मुख्यमंत्री ने यह दीया ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए खरीदा। मुख्यमंत्री का यह सहज अंदाज स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसाय के जरिए आजीविका चला रही मीरा के परिश्रम, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के सम्मान का संदेश दे गया।

CM साय ने पूछा- योजनाओं का लाभ मिल रहा है?

सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM साय, ₹1,000 देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के पास अचानक पहुंचे CM साय, ₹1,000 देकर खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

मुख्यमंत्री साय ने मीरा से उसके कामकाज और परिवार के बारे में जानकारी ली। बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा कि क्या उसे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री के सवाल पर मीरा ने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत उसका बैंक खाता खुल चुका है। उसने यह भी बताया कि उसे राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने एक हजार रुपए की राशि मिल रही है। मीरा से योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी सुनकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सार्थक होती हैं, जब उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुंचे और उनके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करे। शासन की प्राथमिकता है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सहजता और पारदर्शिता के साथ मिले।

छोटे विक्रेताओं और स्थानीय कारीगरों के सम्मान पर जोर

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सड़क किनारे पसरा लगाने वाले छोटे विक्रेता, कुम्हार, शिल्पकार और स्थानीय उत्पाद तैयार करने वाली माताएं-बहनें आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की शक्ति हैं। अपने हुनर और मेहनत से आजीविका अर्जित करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना केवल किसी वस्तु की खरीदारी नहीं है। उस वस्तु के पीछे किसी परिवार का श्रम, किसी कारीगर का हुनर और किसी छोटे व्यवसायी की आजीविका जुड़ी होती है। स्थानीय विक्रेताओं और कारीगरों से सामान खरीदने से उनके परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है और उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती मिलती है।

‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक

मुख्यमंत्री द्वारा मीरा से खरीदा गया मिट्टी का दीया अब ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा। इस कार्यक्रम के जरिए सेवा, जनकल्याण और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में दीया केवल प्रकाश का माध्यम नहीं, बल्कि आशा और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है। मिट्टी का एक छोटा-सा दीया अपने आसपास के अंधकार को दूर करता है। इसी तरह समाज का प्रत्येक व्यक्ति सेवा का छोटा-सा संकल्प लेकर आगे बढ़े तो सामूहिक प्रयास से बड़े सकारात्मक बदलाव संभव हैं। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी भावना को अभिव्यक्त करता है और यह सेवा, विकास तथा जनभागीदारी के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस अभियान से उत्साह और आत्मीयता के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता और जनसेवा के अन्य कार्यों में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा का कोई कार्य छोटा नहीं होता। जरूरतमंद की मदद करना, आसपास स्वच्छता रखना, पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना, स्थानीय कारीगर से सामान खरीदना या समाजहित में किया गया कोई भी छोटा प्रयास जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

एक छोटे से दीये में समाया बड़ा संदेश

तेलीबांधा मरीन ड्राइव के सड़क किनारे मीरा के छोटे से पसरे से मुख्यमंत्री द्वारा खरीदा गया मिट्टी का दीया अब कई मायनों में खास बन गया है। इस एक दीये में महिला के श्रम और स्वावलंबन का सम्मान, सरकारी योजनाओं की जमीनी पहुंच और सेवा एवं जनभागीदारी का संदेश एक साथ दिखाई देता है। मीरा से सहज बातचीत के दौरान जनधन योजना और महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की जानकारी सामने आई, वहीं मुख्यमंत्री द्वारा खरीदा गया यही दीया अब ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के जरिए सेवा, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक बनेगा।इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़े..नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम
September 15, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • chhattisgarh-diwali-school-holidays-6-to-11-november-2026
    छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
  • gurukul-mahila-mahavidyalaya-kalash-thali-decoration-competition-raipur
    गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कलश एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
  • iim-raipur-registration-department-case-study-workshop-2026
    IIM रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक नवाचारों को मिलेगी वैश्विक पहचान
  • chhattisgarh-sugarcane-price-425-per-quintal-farmers
    गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, अब किसानों को मिलेगा ₹425 प्रति क्विंटल
  • raipur-special-needs-parents-conference-jagruk-parents-association
    विशेष बच्चों के अभिभावकों की मुस्कान अनमोल, रायपुर में जागरूक पेरेंट्स एसोसिएशन ने आयोजित किया अभिभावक सम्मेलन

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश

October 17, 2026

Recent Articles

DAC एकेडमी के 1000 चयनित विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
May 25, 2026
बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत — रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा विकास का नया रास्ता
May 25, 2026
सड़क पर रहने वाले बच्चों सुरक्षित भविष्य से जुड़ने के लिए विशेष अभियान
May 25, 2026

Featured

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
October 17, 2026
गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कलश एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
October 16, 2026
IIM रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक नवाचारों को मिलेगी वैश्विक पहचान
October 16, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us