Featureछत्तीसगढ़रायपुर

सिलाई मशीन सप्लाई टेंडर के नाम पर ₹2.10 लाख की कथित धोखाधड़ी, संस्था ने जांच की मांग

by Bholuchand News May 18, 2026
written by Bholuchand News

छत्तीसगढ़ में सिलाई मशीन सप्लाई टेंडर के नाम पर कथित आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में संबंधित संस्था ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
संस्था द्वारा जारी प्रेस जानकारी के अनुसार, राजकुमार टंडन पिता अशोक कुमार, निवासी जलमपुर, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़), जो “AISECT EDUCATION CENTRE MANPUR” के नाम से कंप्यूटर सेंटर भी संचालित करते हैं, द्वारा कांकेर क्षेत्र में सिलाई मशीन सप्लाई संबंधी टेंडर एवं वर्क ऑर्डर दिलाने का भरोसा दिलाया गया था।
संस्था का आरोप है कि मार्च 2026 में टेंडर प्रक्रिया को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान कथित रूप से फर्जी तरीके से वर्क ऑर्डर तैयार कर संस्था को विश्वास में लिया गया। संस्था के अनुसार, टेंडर बेस, प्रोसेसिंग एवं अन्य प्रक्रिया के नाम पर कुल 2 लाख 10 हजार की राशि ली गई।
संस्था का कहना है कि भुगतान के बाद अब तक न तो कोई कार्य उपलब्ध कराया गया और न ही कोई वैध वर्क ऑर्डर प्रदान किया गया है। वहीं राशि वापस मांगने पर लगातार टालमटोल किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
मामले में उपयोग किए गए कुछ दस्तावेजों में संस्था की सील का इस्तेमाल होने की बात भी सामने आई है। संस्था ने इन दस्तावेजों की जांच कर सत्यता स्पष्ट करने की मांग की है।
संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक संबंधित राशि “Vatsalya Shrijan Youth Organization Chhattisgarh” नाम से जुड़े बैंक खाते में जमा की गई थी। संस्था ने कहा है कि NEFT ट्रांजेक्शन, भुगतान संबंधी रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेज संबंधित विभागों और प्रशासन को सौंपे जाएंगे।
संस्था ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
यह समाचार संबंधित संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी एवं आरोपों के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले में संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान आना शेष है।

May 18, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • paaras-sangam-2026-raipur
    पारस संगम 2026 में शिक्षा, समाजसेवा और उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का होगा सम्मान
  • chhattisgarh-bulk-purchase-226-houses-sale-2026
    छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई रफ्तार, बल्क परचेस से 226 मकानों की बिक्री
  • बीमा क्लेम
    जिंदा ग्रामीणों को कागजों में मृत दिखाकर किसने डकारे बीमा के 2-2 लाख? कबीरधाम तक पहुंची जांच, 482 क्लेम पर उठे सवाल
  • do-lakdiyan-mutthi-bhar-chhena-insaniyat-ka-aakhri-salaam
    दो लकड़ियाँ, मुट्ठी भर छेना और इंसानियत का आखिरी सलाम
  • president-droupadi-murmu-raipur-yuva-prabodhan-nuakhai-2026
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का युवाओं को संदेश: बड़े सपने देखें और सफलता को राष्ट्र सेवा से जोड़ें

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

पारस संगम 2026 में शिक्षा, समाजसेवा और उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का होगा सम्मान

October 23, 2026

Recent Articles

दूरस्थ अंचलों तक पहुंचेगी चिकित्सा सेवा: मुख्यमंत्री ने 151 नए स्वास्थ्य वाहनों को दिखाई हरी झंडी
July 17, 2025
कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित: अब नहीं होगा 5 एकड़ से कम जमीन का बटवारा , राजधानी को मिलेगा नया निजी विश्वविद्यालय
July 17, 2025
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, 7466 पदों पर होगी नियुक्ति, आवेदन 28 जुलाई से
July 16, 2025

Featured

पारस संगम 2026 में शिक्षा, समाजसेवा और उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का होगा सम्मान
October 23, 2026
छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई रफ्तार, बल्क परचेस से 226 मकानों की बिक्री
October 23, 2026
जिंदा ग्रामीणों को कागजों में मृत दिखाकर किसने डकारे बीमा के 2-2 लाख? कबीरधाम तक पहुंची जांच, 482 क्लेम पर उठे सवाल
October 23, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us