cm-vishnu-deo-sai-sanskritik-shiksha-raipur-june-2026.jpg
Featurelatestछत्तीसगढ़धर्मरायपुर

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

by Bholuchand News June 16, 2026
written by Bholuchand News

रायपुर, 16 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों के विकास का आधार भी है। राज्य सरकार आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को जोड़कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर स्वामी राजीव लोचन दास जी महाराज, निर्वाणी अखाड़ा के महंत सुरेंद्र दास जी महाराज, शदाणी दरबार के उदय लाल जी तथा कबीर आश्रम सोनपैरी के देवकर साहब जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संत-महात्माओं ने छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और नैतिक शिक्षा से जुड़े पारंपरिक श्लोकों एवं मंत्रों को पुनः शामिल किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
संत समाज ने कहा कि पूर्व में विद्यालयों में विद्यार्थियों को “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वर” जैसे मंत्रों तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराया जाता था, जिससे बच्चों में अनुशासन, नैतिकता और संस्कारों का विकास होता था। समय के साथ यह परंपरा शैक्षणिक वातावरण से दूर होती गई, लेकिन राज्य सरकार की नई पहल इसे पुनः स्थापित करने का सकारात्मक प्रयास है।
संत-महात्माओं ने कहा कि विद्यालयों में शांतिपाठ, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र और प्रेरणादायी वैदिक प्रार्थनाओं का समावेश विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करेगा। इससे नई पीढ़ी में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से भी जोड़ना है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शांतिपाठ, सरस्वती वंदना, भोजन मंत्र और अन्य प्रेरक प्रार्थनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ते हुए उन्हें एक जिम्मेदार, जागरूक और संस्कारित नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संतुलित समन्वय ही भविष्य के सशक्त भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा।

इस अवसर पर संत-महात्माओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस पहल के लिए साधुवाद देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया और कहा कि यह निर्णय प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक विरासत और नैतिक शिक्षा को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

June 16, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • sirpur-unesco-tentative-list-world-heritage-chhattisgarh
    सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
  • chhattisgarh-hockey-league-raipur-2026.jpg
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
  • urban-challenge-fund-chhattisgarh-vishnu-deo-sai.jpg
    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • rowghat-train-service-bastar-rail-connectivity-2026.jpg
    79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत
  • urmila-memorial-hospital-free-fibroscan-epilepsy-camp-raipur
    दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा पहल, फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच; 23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम

October 22, 2026

Recent Articles

अयोध्या दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, बनेगा विश्व रिकॉर्ड
October 8, 2025
15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेगा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का भुगतान
October 8, 2025
CGPSC भर्ती 2025: महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक पदों पर निकली भर्ती, केवल महिला उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर
October 7, 2025

Featured

सिरपुर यूनेस्को की अस्थायी विश्व धरोहर सूची में शामिल, छत्तीसगढ़ की प्राचीन नगरी को वैश्विक पहचान की ओर बढ़ा कदम
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का भव्य आगाज, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा दिग्गजों से सीखने का मौका
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
October 21, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us