छात्रवृत्ति
Featurelatestकैरियरछत्तीसगढ़शिक्षा

एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन शुरू

by Bholuchand News June 22, 2026
written by Bholuchand News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सत्र 2026-27 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

विभाग के अनुसार छात्रवृत्ति पोर्टल 20 जून 2026 से खुल चुका है और 30 जून 2026 तक नवीनीकरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। वहीं नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके लिए अभिभावकों की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होना आवश्यक है।

  • एससी और एसटी वर्ग: अधिकतम ₹2.50 लाख वार्षिक आय
  • ओबीसी वर्ग: अधिकतम ₹1 लाख वार्षिक आय

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्न दस्तावेज अपलोड करने होंगे—

  • स्थायी जाति प्रमाण पत्र
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पिछले वर्ष की परीक्षा का परिणाम
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आधार लिंक बैंक खाता होना जरूरी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रवृत्ति की राशि पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए आवेदन से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि बैंक खाता सक्रिय हो और आधार से लिंक हो।

छात्रवृत्ति

ओटीआर कराना होगा अनिवार्य

शिक्षा सत्र 2026-27 से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के सभी विद्यार्थियों के लिए एनएसपी (NSP) पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है। ओटीआर से संबंधित दिशा-निर्देश राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

Read More: PM-USHA से बदलेगी उच्च शिक्षा, 5 लाख छात्रों को लाभ

कहां मिलेगी अधिक जानकारी?

छात्रवृत्ति से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

June 22, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • rowghat-train-service-bastar-rail-connectivity-2026.jpg
    79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत
  • urmila-memorial-hospital-free-fibroscan-epilepsy-camp-raipur
    दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा पहल, फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच; 23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर
  • छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
    30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर
  • chhattisgarh-state-school-sports-competition-ambikapur-2026
    अंबिकापुर में 23 अक्टूबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • president-droupadi-murmu-bastar-dussehra-muria-darbar-2026
    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत

October 21, 2026

Recent Articles

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर वायुसेना का शानदार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के करतबों ने जीता दिल, देखिए वीडियो
November 5, 2025
PNB भर्ती 2025: पंजाब नेशनल बैंक में 750 LBO पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
November 5, 2025
DA Increased: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया अफसरों का DA, 1 जुलाई से मिलेगी बढ़ोतरी का लाभ
November 5, 2025

Featured

79 साल का इंतजार खत्म: रावघाट पहुंची ट्रेन, बस्तर में रेल कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत
October 21, 2026
दशहरा पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की स्वास्थ्य सेवा पहल, फाइब्रोस्कैन की निशुल्क जांच; 23 अक्टूबर को मिर्गी रोगियों के लिए विशेष शिविर
October 21, 2026
30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर
October 19, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us