raipur-hul-kranti-diwas-birsa-munda-150th-jayanti-dr-asha-lakra.jpg
latestछत्तीसगढ़धर्मराजनीतिरायपुर

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर रायपुर में आयोजित

by Bholuchand News July 1, 2026
written by Bholuchand News

रायपुर, 01 जुलाई 2026। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में हुल क्रांति दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। जिला प्रशासन सरगुजा एवं आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1,500 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा रहीं। उनके साथ विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधि, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

raipur-hul-kranti-diwas-birsa-munda-150th-jayanti-dr-asha-lakra.jpg

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा, वीर शहीद नारायण सिंह, मांझी राम गोड़, सिद्धू-कान्हू, समाज सुधारक राजमोहनी देवी, संत गहिरा गुरु और जगदेव राम उरांव के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डॉ. आशा लकड़ा का आत्मीय स्वागत किया।

अपने संबोधन में डॉ. आशा लकड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग देशभर के अनुसूचित जनजाति समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा उनके सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, नेतृत्व और जनजातीय अस्मिता की रक्षा में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए हुल क्रांति के महानायक सिद्धू-कान्हू के अद्वितीय बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशा लकड़ा ने जनसुनवाई भी आयोजित की, जिसमें विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने शिक्षा, भूमि, आजीविका, वन अधिकार और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे उनके समक्ष रखे। उन्होंने संबंधित विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिलाया।

इस आयोजन में उरांव, कंवर, मांझी, गोंड, खैरवार, पंडो, नागवंशी, मझवार, नगेसिया, कोरवा, बिंझिया, मुंडा, भुईया एवं पहाड़ी कोरवा सहित जिले के 14 जनजातीय समाजों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों से परिचित कराना था। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और हुल क्रांति के वीरों का संघर्ष आज भी समाज को आत्मसम्मान, एकता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

जिला प्रशासन ने कहा कि ऐसे आयोजन जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत करते हैं।


छत्तीसगढ़ की ताज़ा ख़बरों के लिए जुड़ रहे,भोलूचंद.कॉम के साथ |


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस : डॉक्टर केवल मरीजों का ही नहीं, पूरे समाज के स्वास्थ्य का आधार हैं – डॉ. संदीप दवे
July 1, 2026 0 comments
0 FacebookTwitterPinterestTumblrVKWhatsappEmail
Newer Posts
Older Posts
  • 30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर
  • chhattisgarh-state-school-sports-competition-ambikapur-2026
    अंबिकापुर में 23 अक्टूबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • president-droupadi-murmu-bastar-dussehra-muria-darbar-2026
    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी
  • chhattisgarh-diwali-school-holidays-6-to-11-november-2026
    छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां अब 6 दिन की, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
  • gurukul-mahila-mahavidyalaya-kalash-thali-decoration-competition-raipur
    गुरुकुल महिला महाविद्यालय में कलश एवं थाली सज्जा प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

फॉलो करें

Facebook Twitter Instagram Linkedin Youtube Whatsapp

फ़िल्मी जगत

  • हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ की फिल्म ने पार किया ₹60 करोड़ का आंकड़ा; सीक्वल की भी तैयारी

  • Dhurandhar Collection: ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर राज, ₹831 करोड़ के साथ बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म

  • Dharmendra passes away: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, बेटे सनी देओल ने दी मुखाग्नि

  • धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम निगरानी में

  • कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर आया नन्हा राजकुमार, फैंस ने दी बधाइयां

Categories

  • Feature
  • latest
  • Uncategorized
  • कृषि
  • कैरियर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब
  • ज्योतिष
  • तकनीक
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रायपुर
  • लाइफ़स्टाइल
  • लेख
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

About Us

Bholuchand.com आपका अपना डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। यहाँ आपको मिलती है हर वो खबर जो आपके लिए ज़रूरी है – चाहे वह स्थानीय मुद्दे हों, देश-दुनिया की ताज़ा हलचल हो या फिर शिक्षा, स्वास्थ्य और करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी। हमारी कोशिश है कि हम आपको सटीक, निष्पक्ष और आसान भाषा में खबरें दें ताकि आप हर घटना को अच्छी तरह समझ सकें।

Facebook Twitter Youtube Linkedin Instagram Whatsapp

30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर

October 19, 2026

Recent Articles

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 7,994 पदों पर जल्द शुरू होगा आवेदन
December 17, 2025
खुले में कचरा जलाने और प्रदूषण फैलाने वालों पर शिकंजा: 47 उद्योगों पर 21.81 लाख का जुर्माना….
December 17, 2025
बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2025: क्लर्क, स्टेनोग्राफर, प्यून और ड्राइवर पदों पर आवेदन शुरू…
December 16, 2025

Featured

30 अक्टूबर को सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिखेगा हुनर
October 19, 2026
अंबिकापुर में 23 अक्टूबर से सजेगा खेलों का महाकुंभ, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 595 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
October 19, 2026
बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी
October 19, 2026

© 2025 Bholuchand.com | All rights reserved | A platform bringing you news from local roots to global headlines.

  • Home
  • About
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact
  • Terms & Conditions
Grand Launch of Bholu Chand

Bholuchand News | Latest News | Breaking News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • जॉब
  • कैरियर
  • खेल
  • धर्म
  • फिल्मी जगत
  • बिजनेस

WhatsApp us