Home » 21 जून को होगा NEET री-एग्जाम, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
NEET Re-Exam to be Held on June 21

21 जून को होगा NEET री-एग्जाम, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

by Mulchand Kashyap

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार 15 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक मामले पर खुलकर जानकारी दी और बताया कि सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला क्यों लिया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 3 मई को देशभर में NEET-UG परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके कुछ दिनों बाद 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक की सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जांच शुरू की। इसके बाद 12 मई को परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी हाल में छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच CBI कर रही है।

21 जून को होगा NEET री-एग्जाम

सरकार ने NEET-UG री-एग्जाम की तारीख 21 जून तय की है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी पसंद का परीक्षा शहर चुनने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए एक सप्ताह तक विशेष विंडो खोली जाएगी, जहां छात्र अपने अनुसार परीक्षा केंद्र का शहर चुन सकेंगे। NTA की ओर से 14 जून को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। छात्रों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी और पहले से दर्ज जानकारी के आधार पर ही परीक्षा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अगले साल से फ्री होगी NEET परीक्षा

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिक्षा मंत्री ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल से NEET परीक्षा के लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी मेडिकल प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निशुल्क कर दी जाएगी।

कंप्यूटर बेस्ड होगी NEET परीक्षा

धर्मेंद्र प्रधान ने यह भी बताया कि आने वाले वर्षों में NEET परीक्षा के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया जाएगा। अगले साल से परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड बनाया जाएगा। यानी अब पारंपरिक पेन-पेपर मोड की जगह छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा समय में भी किया गया बदलाव

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की समय अवधि में भी बदलाव किया गया है। सरकार ने परीक्षा के समय में 15 मिनट की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इससे छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा।

CBI कर रही मामले की जांच

पेपर लीक मामले की जांच फिलहाल CBI के पास है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like