Home » Microsoft Investment in India : भारत में एआई को मिलेगा बड़ा बूस्ट: माइक्रोसॉफ्ट ने किया 17.5 अरब डॉलर का ऐलान
Microsoft Investment in India

Microsoft Investment in India : भारत में एआई को मिलेगा बड़ा बूस्ट: माइक्रोसॉफ्ट ने किया 17.5 अरब डॉलर का ऐलान

by Desk 1

Microsoft Investment in India : माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये) का विशाल निवेश करने की घोषणा की। यह माइक्रोसॉफ्ट का पूरे एशिया में अब तक का सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है।

नडेला बोले—भारत एआई भविष्य का नेतृत्व करेगा

सत्या नडेला ने कहा कि भारत एआई क्रांति के अग्रणी देशों में से एक बनने की क्षमता रखता है। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा—
“भारत की एआई संभावनाओं पर हुई प्रेरणादायक बातचीत के लिए शुक्रिया। माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना सबसे बड़ा निवेश भारत में कर रहा है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल्स और सॉवरेन एआई क्षमताओं को मजबूती मिलेगी।”

मोदी ने जताई खुशी—भारत की प्रतिभा दुनिया में मिसाल कायम करेगी

Microsoft Investment in India : प्रधानमंत्री मोदी ने सत्या नडेला के साथ हुई बैठक को बेहद उत्पादक बताया। उन्होंने कहा— “एआई को लेकर दुनिया भारत को लेकर बेहद आशावादी है। माइक्रोसॉफ्ट का यह बड़ा निवेश भारत के युवाओं के लिए अपार अवसर लेकर आएगा और एआई की क्षमता से देश दुनिया को नई दिशा देगा।”

मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई गहन चर्चा

सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच कई अहम विषयों पर चर्चा हुई— डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सुरक्षा, सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी, स्टार्टअप सहयोग और नवाचार।

भारत में एआई विकास को मिलेगी तेज रफ्तार

माइक्रोसॉफ्ट के इस बड़े निवेश से कई एआई-आधारित योजनाओं में तेजी आएगी—

देशभर में क्लाउड और डाटा सेंटर नेटवर्क का विस्तार

भारतीय भाषाओं के लिए स्थानीय एआई मॉडल विकसित होंगे

सॉवरेन एआई प्रोजेक्ट्स में प्रगति

छात्रों और युवाओं के लिए स्किल अपग्रेडेशन प्रोग्राम

स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ऊर्जा और उद्योगों में एआई-आधारित समाधान बढ़ेंगे

टेक विशेषज्ञों के अनुसार यह निवेश आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक एआई इनोवेशन सेंटर के रूप में स्थापित कर सकता है।

 

You may also like