JSJB 1.0 : जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: JSJB 1.0 में मिला देश में दूसरा स्थान

JSJB 1.0
Share this
JSJB 1.0 : छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। “जल संचय जनभागीदारी 1.0” (JSJB 1.0) के परिणामों में राज्य को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह सफलता महज एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जल संसाधन प्रबंधन में सामूहिक प्रयासों का प्रतीक बन गई है। अब तक प्रदेश में 4 लाख से अधिक जल संरक्षण कार्य पूरे कर लिए गए हैं।
मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं और प्रेरणा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य के नागरिकों की जागरूकता और जल संरक्षण के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। रायपुर नगर निगम की उपलब्धि पर विशेष तौर पर मुख्यमंत्री ने नगर प्रशासन और नागरिकों के साझा प्रयासों की सराहना की। रायपुर ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया और 33,000 से अधिक जल कार्यों के माध्यम से एक आदर्श शहरी मॉडल प्रस्तुत किया है।
जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन:
राज्य के विभिन्न जिलों में भी उल्लेखनीय योगदान देखने को मिला….
कैटेगरी-1 में
बालोद को पहला
राजनांदगांव को दूसरा
रायपुर को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इन जिलों को ₹2-2 करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
कैटेगरी-2 के अंतर्गत
महासमुंद, बलौदा बाजार, और गरियाबंद को ₹1-1 करोड़ दिए जाएंगे।
कैटेगरी-3 में
बिलासपुर, रायगढ़, बलरामपुर, धमतरी, सुरजपुर, और दुर्ग को ₹25-25 लाख की राशि से सम्मानित किया जाएगा।
यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि जल संरक्षण को छत्तीसगढ़ ने राज्य की प्राथमिकता बना लिया है।