Home » शीतलहर से कांपा प्रदेश: ठंड के सितम के बीच बारिश का हाई अलर्ट

शीतलहर से कांपा प्रदेश: ठंड के सितम के बीच बारिश का हाई अलर्ट

by bholuchand news

मध्यप्रदेश में जारी सर्दी के सितम के बीच चक्रवात फेंगल की एंट्री हो गई है। चक्रवात की एंट्री के बाद से ठंड का असर कम दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में चक्रवात फेंगल का असर होने लगा है। चक्रवात के चलते तापमान बढ़ने लगा है। जिसके चलते प्रदेश के करीब 7 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।

दरसअल, मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में चक्रवात फेंगल के असर से ठंड कम हो गई है। प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रहने की संभावना के साथ प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग के जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। वही कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वही फेंगल चक्रवात के चलते दिन के तापमान में बढोत्तरी देखी जा सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

चक्रवात फेंगल की एमपी में एंट्री के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है। जिनमें बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना शामिल है। इन जिलों में बादल छाए रहने के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाजा अगले 48 घंटे तक ऐसा ही बना रह सकता है।

कब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवाएं तेजी से आएंगी, जिसके बाद से प्रदेश में कड़ाके की ठंड महसूस की जा सकेगी। कड़ाके की ठंड का सबसे पहले असर ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभागों में देखा जा सकेगा। यहां रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इसके अलावा मालवा-निमाड़ क्षेत्रों में तेज ठंड का असर भी देखने को मिल सकता है।

You may also like