केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को रायपुर स्थित इट्सा हॉस्पिटल्स का दौरा कर अस्पताल की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सा अवसंरचना और मरीज-केंद्रित सेवाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध अत्याधुनिक तकनीक एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इसे देश के उभरते हुए उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थानों में से एक बताया।
दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों के साथ विस्तृत संवाद किया। चर्चा में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, मेडिकल रिसर्च, आधुनिक उपचार पद्धतियों और भविष्य की स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य,
डिजिटल सेवाओं, कौशल विकास, परिवहन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के निर्माण में स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
निरीक्षण के दौरान गिरिराज सिंह ने अस्पताल में उपलब्ध रोबोटिक रिहैबिलिटेशन सिस्टम, आधुनिक अटेंडर लाउंज, वीआईपी कक्ष और अन्य उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों के लिए विकसित सुविधाओं, तकनीक आधारित सेवाओं और बेहतर देखभाल व्यवस्था की विशेष रूप से सराहना की।
इट्सा हॉस्पिटल्स प्रबंधन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का नया मानक स्थापित करना है। अस्पताल की कार्यप्रणाली मरीज-केंद्रित देखभाल, नैतिक चिकित्सा, अत्याधुनिक तकनीक और मानवीय मूल्यों पर आधारित है।
प्रबंधन के अनुसार संस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन तथा भारत रत्न स्वर्गीय रतन टाटा के सेवा, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों से प्रेरणा लेकर कार्य कर रहा है। इसी सोच के साथ अस्पताल आम नागरिकों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उल्लेखनीय है कि इट्सा हॉस्पिटल्स ने कम समय में ही स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और मरीजों के प्रति समर्पित दृष्टिकोण के कारण अस्पताल लगातार लोगों का विश्वास जीत रहा है और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रहा है।


