Home » देश-विदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, छत्तीसगढ़ ने की तैयारियां शुरू

देश-विदेश में फिर बढ़ रहा है कोरोना, छत्तीसगढ़ ने की तैयारियां शुरू

by bholuchand news

रायपुर : देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में तो मुंबई में दो लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई है। इसको देखते हुए सभी राज्यों ने फिर से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

**छत्तीसगढ़ में भी सरकार अलर्ट पर **

यहां मेकाहारा अस्पताल में गुरुवार को एक मीटिंग हुई जिसमें कोरोना से निपटने की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में दवाइयों, बेड, ऑक्सीजन, पीपीई किट, और सैंपल जांच की व्यवस्था पर चर्चा की गई।

**शुक्रवार से मेकाहारा में अलग कोरोना OPD शुरू**

अब मेकाहारा में शुक्रवार से अलग से कोरोना OPD (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) शुरू किया जा रहा है, जहां मरीजों की जांच और इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम रहेगी। लैब टेक्नीशियन, ICU, वेंटिलेटर और दूसरी जरूरी व्यवस्थाएं भी वहां होंगी।

**अभी छत्तीसगढ़ में कोई कोरोना मरीज नहीं**

राज्य कंट्रोल और कमांड सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल छत्तीसगढ़ में कोई भी कोरोना मरीज नहीं है। लेकिन देश और विदेश में जिस तरह से केस बढ़ रहे हैं, उसे देखकर छत्तीसगढ़ सरकार पहले से तैयारी कर रही है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज किया जा सके।

You may also like