Home छत्तीसगढ़राज्योत्सव के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समां

राज्योत्सव के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने बांधा समां

by bholuchand news

रायपुर। राज्योत्सव के उद्घाटन अवसर पर सोमवार को नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में प्रतिष्ठित कलाकारों ने विविध और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत रिखी क्षत्रीय की टीम द्वारा 12 लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से हुई।

इसके बाद मोहन चौहान और उनके साथियों ने आदिवृंदम नृत्य, सुनील सोनी और उनकी टीम ने क्षेत्रीय नृत्य संगीत, तथा विद्या वर्चस्वी ने नाम रामायण की आकर्षक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मल्लखंभ (इंडियाज गॉट टैलेंट) और बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक शान ने अपनी शानदार आवाज से समां बांध दिया।

राजधानी वासियों ने देर रात तक इन अद्भुत प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते रहे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment