Home » मुख्यमंत्री साय ने धनतेरस पर की धन्वंतरि की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आरोग्य का वरदान

मुख्यमंत्री साय ने धनतेरस पर की धन्वंतरि की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आरोग्य का वरदान

by bholuchand news

रायपुर: आज से दीपावली का त्यौहार शुरू हो गया है, देश भर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने निवास कार्यालय में धनतेरस के शुभ अवसर पर धन्वंतरि की पूजा अर्चना की है। और सीएम ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए आरोग्य का वरदान मांगा।

भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें: सीएम

उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।

You may also like

Leave a Comment