Home छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

by bholuchand news

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। पहाड़ी मैना और वन भैंसा बस्तर ओलंपिक के मस्कट बने। बस्तर ओलंपिक के लोगो में दिख रही बस्तर की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है।

बस्तर ओलंपिक का मस्कट वन्य जीव संरक्षण को समर्पित है, मुख्यमंत्री ने सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment