Wednesday, June 11, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' से नवाजी गई छत्तीसगढ़ की बिटिया हेमबती नाग

‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से नवाजी गई छत्तीसगढ़ की बिटिया हेमबती नाग

रायपुर: छत्तीसगढ़ की बेटी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रदेश के कोंडागांव की हेमबती नाग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया है। हेमबती नाग ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2022 समेत अन्य प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाई है।

सीएम साय ने ट्विट कर दी बधाई:

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!