बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार BSF की वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 391 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 197 पद पुरुषों के लिए और 194 पद महिलाओं के लिए निर्धारित हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 23 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।
शारीरिक योग्यता (Physical Standards)
पुरुष उम्मीदवारों के लिए:
लंबाई: 170 सेमी
सीना: 80 सेमी (बिना फुलाए), 85 सेमी (फुलाकर)
महिला उम्मीदवारों के लिए:
लंबाई: 157 सेमी
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) आयोजित होगा।
अंत में डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के आधार पर चयन किया जाएगा।
वेतनमान (Salary)
चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
इसके साथ केंद्र सरकार के अन्य भत्ते (Allowances) भी प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें (How to Apply)
आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
रजिस्ट्रेशन करें और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
मांगी गई जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन फॉर्म सब्मिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

