बिहार में केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के कुल 4128 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से 5 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में पद इस प्रकार विभाजित हैं: मद्य निषेध सिपाही के लिए 1603 पद, कक्षपाल के लिए 2417 पद और चलंत सिपाही के लिए 108 पद। कुल पदों में से 1663 अनारक्षित, 394 EWS, 782 SC, 58 ST, 650 EBC, 497 OBC और 84 OBC महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
उम्मीदवार के पास 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है। आयु सीमा मद्य निषेध सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही और कक्षपाल के लिए 18 से 23 वर्ष है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी — लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण (PET/PMT) और दस्तावेज सत्यापन। अंतिम चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सभी अभ्यर्थियों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर “निषेध विभाग” टैब में “निषेध कांस्टेबल पंजीकरण लिंक” चुनना होगा। पंजीकरण के बाद फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और शुल्क का भुगतान कर आवेदन सबमिट करना होगा। भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना आवश्यक है।

