Home » बाल आश्रम के बच्चों हेतु भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
bal-ashram-bhojan-vitran-karyakram-raipur-paras-group-foundation

बाल आश्रम के बच्चों हेतु भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

by Bholuchand News

समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा रविवार को कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम में निवासरत बच्चों के लिए विशेष भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें आश्रम के बच्चों को प्रेम एवं आत्मीयता के साथ भोजन परोसा गया।

Paaras group of foundation

Paaras group of foundation

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन विगत 10 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा समाज के जरूरतमंद वर्गों तक विभिन्न सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संस्था द्वारा बाल आश्रम के बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे डिजिटल युग के अनुरूप तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।

फाउंडेशन का मानना है कि समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा, संस्कार एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. कविता कुंभज, पीयूष जैन, राहुल कुंभज, डॉ. भूमिका तिवारी, प्रिया गुप्ता, गौरी शंकर जी, डॉ. रात्रि लहरी, डॉ. एस. लक्ष्मी बघेल एवं सार्थक जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
“सेवा ही हमारा संकल्प है” — इसी उद्देश्य के साथ संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए कार्यरत है।

You may also like