रायपुर। उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम की ओर से ‘आया सावन झूमके – Season 2’ का रंगारंग आयोजन चंगोराभाठा सामुदायिक भवन में किया गया। सावन की फुहारों और भारी बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। आयोजन में गीत-संगीत, मनोरंजक खेल, विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला आयाम की प्रमुख देवीश्री साहू के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में रायपुर की महापौर मीनल चौबे और चंगोराभाठा की पार्षद ममता सोनू तिवारी की विशेष उपस्थिति रही।
गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं ने बढ़ाया उत्साह
‘आया सावन झूमके’ के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल, प्रतियोगिताएं और आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया। सावन की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को उपहार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे समय उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
गणमान्य महिलाओं ने की सहभागिता

रायपुर में उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम ने ‘आया सावन झूमके – Season 2’ का भव्य आयोजन
कार्यक्रम में डॉ. कविता कुंभज, डायरेक्टर पारस इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, शकीला खान, तपस्विनी सदाबर्ती, टिंकी पटेल और अन्नू टंडन सहित अनेक गणमान्य महिलाएं एवं समाजसेवी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और सशक्तिकरण को जरूरी बताया।
महिला सशक्तिकरण को लेकर लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम की टीम ने महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और गरिमा की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सफल उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
आयोजकों के अनुसार, महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
यादगार बना सावन उत्सव
‘आया सावन झूमके – Season 2’ केवल मनोरंजन और उत्सव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने नारी सम्मान, एकता, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। भारी बारिश के बावजूद महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया।
आयोजन को सफल बनाने में देवीश्री साहू सहित उपासना सेवा फाउंडेशन के महिला आयाम की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपासना सेवा फाउंडेशन – महिला आयाम की यह पहल महिलाओं को एकजुट कर उन्हें आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास रही।
ये भी पढ़े......रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026 में महिलाओं ने बिखेरे उत्साह के रंग, प्रिया गुप्ता बनीं सावन क्वीन
और अधिक जानकारी के लिए पढ़ते रहें भोलूचंद.कॉम
