Home » Coal India Jobs 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन
Coal India Jobs 2026

Coal India Jobs 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती, इस तारीख तक करें आवेदन

by Mulchand Kashyap

सरकारी सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है। Coal India लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। ऑनलाइन आवेदन 12 मई 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख 11 जून 2026 रखी गई है।

किन-किन विभागों में मिलेंगे अवसर

इस भर्ती के जरिए कई प्रमुख क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें इंजीनियरिंग, कंप्यूटर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकॉम, भूविज्ञान, राजभाषा (हिंदी) और कंपनी सेक्रेटरी जैसे पद शामिल हैं। अलग-अलग योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता की शर्तें
इंजीनियरिंग: संबंधित शाखा में कम से कम 60% अंकों के साथ डिग्री
कंप्यूटर सिस्टम: CS/IT में BE/BTech/BSc (Engg) या MCA प्रथम श्रेणी
इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकॉम: संबंधित विषय में 60% अंकों के साथ डिग्री
भूविज्ञान: Geology/Geophysics में M.Sc/M.Tech (न्यूनतम 60%)
राजभाषा (हिंदी): हिंदी में MA (60%) + ग्रेजुएशन में हिंदी और अंग्रेजी
कंपनी सेक्रेटरी: ग्रेजुएशन के साथ ICSI की सदस्यता जरूरी

आयु सीमा और आरक्षण लाभ

सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। OBC वर्ग को 3 साल और SC/ST वर्ग को 5 साल की आयु छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को कोल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और तय समय सीमा के भीतर सबमिट कर दें।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Coal India की यह भर्ती देश के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। प्रतिष्ठित सरकारी कंपनी में काम करने का मौका मिलने के साथ ही करियर ग्रोथ के अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं।

 

You may also like