Home » छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में DEO भर्ती: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 जून को होगी परीक्षा
“CG High Court DEO Recruitment 2026”

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में DEO भर्ती: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 28 जून को होगी परीक्षा

20 अप्रैल से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन

by Bholuchand News

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती के लिए प्रथम चरण की लिखित परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा आयोजित की जाएगी। निर्धारित तिथि के अनुसार लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई 2026 (सायं 5 बजे) तक चलेगी। वहीं आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 13 मई से 15 मई तक रहेगा।
अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 22 जून 2026 को व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा, जो उसी बैंक खाते में रिफंड होगा जिससे भुगतान किया गया होगा।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

👉 सरकारी नौकरी और भर्ती से ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें Bholuchand.com के साथ

You may also like