रायपुर में पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन द्वारा ‘पारस दशाब्दी उत्कर्ष उत्सव 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पारस इंस्टिट्यूट के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को शामिल किया गया है।
यह आयोजन 25 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे अग्रवाल भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें महिला सम्मान समारोह, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को प्रमाण पत्र वितरण, वार्षिक उत्सव और विद्यार्थियों का फेयरवेल कार्यक्रम शामिल हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम संस्था के 10 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाने के साथ-साथ समाज में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रखा गया है।


