रायपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में समाजसेवा और पेशेवर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कविता कुम्भज को ‘महिला शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लाहोटी मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
यह गरिमामय आयोजन सिविल लाइंस स्थित वृन्दावन हॉल में संपन्न हुआ, जहां शहर की 108 प्रबुद्ध महिलाओं और 51 सामाजिक संस्थाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उपस्थिति ने समारोह को खास बना दिया।
भव्य समारोह में किया गया सम्मान
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राजश्री देवांगन और श्रीमती वंदना पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती दीपिका वैष्णव, श्रीमती जीत देवांगन, श्री धर्मेन्द्र दुर्गा, श्री राजेश बरलोटा, श्री हीरानंद दुल्हानी (पप्पू भैया) और श्री राजेश सिंह मौजूद रहे।
इन अतिथियों ने डॉ. कविता कुम्भज को शॉल और सम्मान पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।
सामाजिक योगदान की हुई सराहना
समारोह में लाहोटी मित्र मंडल के मुख्य संरक्षक छबिलाल सोनी और कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने डॉ. कविता कुम्भज के सामाजिक और पेशेवर योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. कविता लगातार समाजहित में कार्य कर रही हैं और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
डॉ. कविता कुम्भज को लगातार मिल रहे इन सम्मानों से उनके शुभचिंतकों और मित्रों में खुशी का माहौल है।

