Home » शिवरीनारायण मेले में हादसा: आकाश झूला टूटने से 6 लोग नीचे गिरे, 2 युवतियों की हालत गंभीर
शिवरीनारायण मेले में हादसा

शिवरीनारायण मेले में हादसा: आकाश झूला टूटने से 6 लोग नीचे गिरे, 2 युवतियों की हालत गंभीर

by Desk 1

शिवरीनारायण में चल रहे मेले के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगे आकाश झूले में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे झूला टूटकर नीचे गिर गया। हादसे के समय झूले पर सवार छह लोग जमीन पर गिर पड़े, जिससे मेले में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवतियां मलदा गांव की निवासी हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थीं। घायलों में चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप शामिल हैं।

झूला संचालक पर लापरवाही के आरोप, जांच जारी

घटना के बाद मेले में लगे झूलों की सुरक्षा व्यवस्था और फिटनेस प्रमाणपत्र को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और झूला संचालक से पूछताछ की जा रही है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

You may also like