Home » Gold-Silver की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 8 हजार और चांदी 24 हजार सस्ती
Gold and Silver Prices

Gold-Silver की कीमतों में भारी गिरावट, सोना 8 हजार और चांदी 24 हजार सस्ती

by Desk 1

Gold-Silver Price: लगातार नए रिकॉर्ड बना रही सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव तेजी से टूट गए। सबसे ज्यादा दबाव चांदी की कीमतों पर देखने को मिला।

चांदी में ऐतिहासिक गिरावट

गुरुवार को Silver ने इतिहास में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। यह 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। हालांकि शुक्रवार को 5 मार्च एक्सपायरी वाली Silver का वायदा भाव बाजार खुलते ही 23,993 रुपये टूटकर 3,75,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। गुरुवार के उच्चतम स्तर 4,20,048 रुपये की तुलना में चांदी एक ही दिन में करीब 44,148 रुपये तक सस्ती हो गई।

सोने के भाव भी फिसले

Gold की कीमतों में भी शुक्रवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को सोना 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन शुक्रवार को 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला Gold 8,862 रुपये गिरकर 1,75,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया। अपने ऑल-टाइम हाई 1,93,096 रुपये के मुकाबले अब तक सोना करीब 17,996 रुपये सस्ता हो चुका है।

गिरावट के पीछे क्या है वजह

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों और निवेशकों द्वारा मुनाफा वसूली किए जाने के चलते सोना-चांदी की कीमतों में यह तेज गिरावट देखने को मिली है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

 

You may also like