Home » मोरध्वज महोत्सव में 6 विभूतियां सम्मानित: मुख्यमंत्री साय ने दी विकास योजनाओं की सौगात, कई घोषणाएं
मोरध्वज महोत्सव

मोरध्वज महोत्सव में 6 विभूतियां सम्मानित: मुख्यमंत्री साय ने दी विकास योजनाओं की सौगात, कई घोषणाएं

by Desk 1

आरंग: राजा मोरध्वज के त्याग, सत्यनिष्ठा और धर्मपरायण जीवन को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह भव्यता और ऐतिहासिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और साधु-संतों की उपस्थिति रही।

राजा मोरध्वज छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन सत्य, धर्म और कर्तव्य का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजा मोरध्वज की गौरवगाथा आज भी समाज को नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

पौराणिक महत्व से जुड़ी आरंग की धरती

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरंग की यह पावन भूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से जुड़ी रही है। इस अवसर पर उन्होंने बागेश्वर बाबा में विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विकास योजनाओं की सौगात, कई घोषणाएं

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
उन्होंने समोदा उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने और वहां पूर्णकालिक तहसीलदार की पदस्थापना की घोषणा की।
इसके साथ ही मोरध्वज महोत्सव के लिए शासकीय अनुदान को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख करने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित खेल परिसर एवं अन्य अधोसंरचना कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा भी दिलाया।

6 विभूतियों को मिला राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान

समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 6 विशिष्ट विभूतियों को ‘राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

1. दानशीलता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान : स्व.भागीरथी लाल अग्रवाल के पौत्र श्री आशीष कुमार अग्रवाल।

2. गौ-सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान : राहुल जोशी
3.
खेल-कूद के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान : भुवन लाल नशीने

4. शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान : मुरली मनोहर देवांगन

5. कला एवं संगीत के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान : प्रभुलाल साहनी

6. समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान : पीपला वेलफेयर फाउंडेशन आरंग

“मोदी की गारंटी” के अनुरूप सरकार का कार्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार “मोदी की गारंटी” को आधार बनाकर जनकल्याण और विकास को प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की नीति का अहम हिस्सा है।

कला और संस्कृति को मिला मंच

समारोह में सैंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू को भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान बागेश्वरनाथ की रेत से बनी कलाकृतियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कलाकार की कला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मकता छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करती है।

जनसहभागिता ने बनाया आयोजन यादगार

समापन अवसर पर जनप्रतिनिधियों, साधु-संतों, मातृशक्ति, युवाओं और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

प्रमुख अतिथि रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, गुरु बालकदास साहेब, सांसद विजय बघेल, बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्रकुमार साहू, मोतीलाल साहू, रोहित साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

You may also like