सरकारी शिक्षक बनने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने वर्ष 2025 के लिए TGT, PGT और अन्य कई पदों पर कुल 2499 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2025 रखी गई है।
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
PGT (Post Graduate Teacher)
संबंधित विषय में Post Graduation
B.Ed अनिवार्य
न्यूनतम 50% अंक
TGT (Trained Graduate Teacher)
संबंधित विषय में Graduation
B.Ed अनिवार्य
CTET पेपर-2 पास होना जरूरी
इसके अलावा कुछ पदों के लिए 12वीं पास, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल डिग्री की आवश्यकता है। विस्तृत पात्रता जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
आयु सीमा और छूट (Age Limit & Relaxation)
LDE/LDCE भर्ती के लिए आयु व योग्यता निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 जनवरी 2026 तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू होगी— SC/ST – 5 वर्ष, OBC – 3 वर्ष, दिव्यांगजन – सरकारी मानकों के अनुसार इसके अलावा KVS के आंतरिक कर्मचारियों को अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
वेतनमान (Salary & Allowances)
KVS में वेतन 7th Pay Commission (7th CPC) के अनुसार मिलता है।
इसमें विभिन्न पदों के लिए निर्धारित पे-लेवल के साथ DA, HRA, अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल होते हैं। वेतन से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
अपनी योग्य पोस्ट का चयन करें
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें
फ़ॉर्म सबमिट करें

