Home » रायपुर ODI मैच की तैयारियां तेज, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को मुकाबला, जानिए कहां से कैसे ले सकेंगे टिकट

रायपुर ODI मैच की तैयारियां तेज, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को मुकाबला, जानिए कहां से कैसे ले सकेंगे टिकट

by Desk 1

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाएगा। इस बड़े मैच को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने इस बार दर्शकों को राहत देते हुए टिकट दरों में कमी की घोषणा की है।

स्टूडेंट्स के लिए टिकट सस्ता

इस बार स्टूडेंट टिकट 800 रुपए में मिलेगा। पिछली बार इसकी कीमत 1000 रुपए थी। स्टूडेंट अपनी वैध ID दिखाकर एक टिकट खरीद सकेंगे।

अन्य दर्शकों के लिए टिकट रेट

लोअर और अपर स्टैंड के टिकट 1500 से 3500 रुपए के बीच होंगे।
प्रीमियम श्रेणियों के टिकट इस प्रकार हैं:

सिल्वर: 6000 रुपए

गोल्ड: 8000 रुपए

प्लैटिनम: 10,000 रुपए

कॉर्पोरेट बॉक्स: 20,000 रुपए

22 नवंबर से शुरू होगी टिकट बिक्री

ऑनलाइन टिकट 22 नवंबर से वेबसाइट www.ticketgini.in पर मिलेंगे।

फिजिकल टिकट की बिक्री 24 नवंबर से रायपुर इंडोर स्टेडियम में की जाएगी।

दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ दिव्यांग बच्चों के लिए मैच नि:शुल्क दिखाएगा। इसके साथ ही, उनके आने-जाने के लिए बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

You may also like