Home Feature1 अक्टूबर से बदल गए ये 10 अहम नियम, आपके जेब पर होगा सीधा असर
1 अक्टूबर से बदल गए ये 10 अहम नियम

1 अक्टूबर से बदल गए ये 10 अहम नियम, आपके जेब पर होगा सीधा असर

by bholuchand news

अक्टूबर 2025 के शुरुआत में कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं, जो सीधे आम जनता के दैनिक जीवन और खर्चों पर असर डालेंगे। 1 अक्टूबर से कई नए नियम और नीतियां प्रभाव में आई हैं, जिनमें गैस सिलेंडर की कीमतें, रेलवे टिकट बुकिंग, UPI लेनदेन, पेंशन योजनाएं, बैंक अवकाश और डाक सेवा सुधार प्रमुख हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं नए बदलाव:

1. एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव

तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जो 1 अक्टूबर से लागू हो गई है। घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगभग 15-16 रुपये की वृद्धि हुई है।

2. रेलवे टिकट बुकिंग के नए नियम

अब IRCTC पर टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 15 मिनट केवल उन्हीं यात्रियों के लिए आरक्षित होंगे जिनका आधार नंबर सत्यापित हो चुका है। यह नियम पहले तत्काल टिकटों तक सीमित था, अब सामान्य रिजर्वेशन पर भी लागू कर दिया गया है।

3. UPI ट्रांजैक्शन में नए बदलाव

1 अक्टूबर से “कलेक्ट रिक्वेस्ट” फीचर बंद कर दिया गया है, जिससे यूजर्स अब UPI के जरिए सीधे पैसे मांग नहीं पाएंगे। साथ ही UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट ₹5 लाख कर दी गई है और ऑटो-पे सुविधा भी शुरू हो गई है, जिसमें हर पेमेंट पर नोटिफिकेशन मिलेगा।

4. पेंशन योजनाओं में संशोधन

NPS में न्यूनतम मासिक योगदान ₹500 से बढ़ाकर ₹1000 कर दिया गया है। निवेशकों को अब Tier-1 और Tier-2 दोनों विकल्प मिलेंगे, जहां Tier-1 में टैक्स लाभ भी मिलेगा। नए PRAN नंबर के लिए ₹18 शुल्क लगेगा, और गैर-सरकारी निवेशकों को 100% इक्विटी निवेश का विकल्प भी मिलेगा।

5. ऑनलाइन गेमिंग पर नई पाबंदियां

रियल मनी गेम्स के लिए अब कंपनियों के लिए लाइसेंस लेना जरूरी होगा। गेम खेलने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

6. RBI की नीति बैठक और ब्याज दरें

1 अक्टूबर को RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हुई। यदि रेपो रेट में कटौती होती है, तो होम और कार लोन की EMI में राहत मिल सकती है।

7. छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें

PPF, सुकन्या समृद्धि योजना और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की ब्याज दरों में बदलाव संभव है, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा।

8. बैंकों के अक्टूबर में 21 दिन अवकाश

अक्टूबर के त्योहारों के कारण बैंकों में कुल 21 दिन अवकाश रहेगा, जिसमें गांधी जयंती, दशहरा और दीपावली शामिल हैं।

9. स्पीड पोस्ट सेवा में सुधार

अब स्पीड पोस्ट में OTP आधारित डिलीवरी, ऑनलाइन बुकिंग और रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। छात्रों को 10% और थोक ग्राहकों को 5% की छूट भी दी जाएगी।

10. डिजिटल और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार

सरकार ने कई डिजिटल और वित्तीय सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, तेज़ और उपयोगकर्ता के अनुकूल बनाने के लिए नए फीचर्स लागू किए हैं।

 

You may also like