Home » सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका: शिक्षक और कर्मचारियों के 192 पदों पर निकली बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका: शिक्षक और कर्मचारियों के 192 पदों पर निकली बंपर भर्ती

by bholuchand news

बालोद : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शानदार अवसर! बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 192 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये पद शिक्षकों और सहायक स्टाफ के लिए हैं। जो भी उम्मीदवार सरकारी स्कूल में सेवाएं देना चाहते हैं, वे 28 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

किन जगहों के लिए है ये वैकेंसी?

अरमरीकला, मोहंदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानासुञ्जी, मंगचुवा, आमाडुला, आमापारा बालोद, डौंडी-लोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, दल्लीराजहरा और कई अन्य विकासखंड शामिल हैं।

पदों की लिस्ट देखें:

  • प्राचार्य – 15

  •  व्याख्याता – 40

  •  शिक्षक – 53

  •  सहायक शिक्षक – 53

  •  व्यायाम शिक्षक – 3

  • ग्रंथपाल – 1

  • प्रयोगशाला सहायक – 1

  • सहायक ग्रेड-2 – 3, ग्रेड-3 – 2

  •  भृत्य – 7

  •  चौकीदार – 1

  •  प्रधानपाठक (प्राथमिक+माध्यमिक) – 2

You may also like