Sunday, June 15, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़समाधान शिविर : मुख्यमंत्री साय अचानक पहुंचे तोंगापाल, 16 करोड़ से अधिक...

समाधान शिविर : मुख्यमंत्री साय अचानक पहुंचे तोंगापाल, 16 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

सुकमा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के विकासखंड तोंगापाल में आयोजित मुख्यमंत्री समाधान शिविर में अचानक पहुंचकर ग्रामीणों को चौंका दिया। उनके इस अप्रत्याशित दौरे से गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने पारंपरिक नृत्य और गीतों के माध्यम से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने शिविर के दौरान जनता से विभिन्न योजनाओं पर फीडबैक लिया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने ₹16.25 करोड़ से अधिक की लागत से पूर्ण हुए विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

ये मुख्य विकास कार्य हुए लोकार्पित:

कुकानार से बढ़ाईपारा तक 4.80 किमी सड़क का निर्माण — ₹4.03 करोड़

एल-53 चिंतलनार से किस्टारम तक 4.50 किमी सड़क — ₹1.52 करोड़

एल-80 बुरकापाल से तोकनपल्ली तक 3.86 किमी सड़क — ₹1.24 करोड़

एल-67 मुकरम से तोंगपल्ली तक 5 किमी सड़क — ₹1.24 करोड़

गादीरास से मानकापाल तक 12 किमी सड़क एवं 13 पुल-पुलियों का निर्माण — ₹6.86 करोड़

सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग से कासरगुड़ा तक 2 किमी संपर्क मार्ग — ₹1.34 करोड़

इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन, स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापार को नया संबल मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसव राजू एस, कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!