Home » CBSE 12वीं परीक्षा 2025: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने मारी बाजी

CBSE 12वीं परीक्षा 2025: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने मारी बाजी

by bholuchand news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% दर्ज किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की बेटियों ने बाजी मारी।

परीक्षा में कुल 31,711 छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से 26,057 छात्र सफल घोषित किए गए हैं। इसमें 13,344 लड़के और 12,713 लड़कियां परीक्षा में पास हुईं। हालांकि, लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा, जो लड़कों के 79.92% पास प्रतिशत से बेहतर है। छात्र अपने परिणाम cbse.gov.in और results.cbse.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:

सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर जाएं।

“Senior School Certificate Examination (Class XII) 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।

‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपका रिजल्ट प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

You may also like