Tuesday, July 1, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeछत्तीसगढ़Nikay Chunav Result: ​सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की शानदार जीत:...

Nikay Chunav Result: ​सभी 10 नगर निगमों में बीजेपी की शानदार जीत: हर तरफ जश्न का माहौल, सीएम बोले- ऐहितहासिक जीत मिली

Nikay Chunav Result: छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है. हर तरफ जश्न का माहौल है. नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली जीत को मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में स्‍वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा, क्‍योंकि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी को ऐहितहासिक जीत मिली है। प्रदेश की जनता ने बीजेपी और पीएम मोदी और उनकी गारंटी पर विश्‍वास किया है। हमारी सरकार ने 13 महीने में जो काम किया है उस पर विश्‍वास किया है। इसके लिए समस्‍त जनता का धन्‍यवाद देते हैं।

Nikay Chunav Result: देखिए सभी 10 नगर निगमों का हाल, किस बीजेपी प्रत्याशी ने किस कांग्रेस प्रत्याशी को कितने वोटों से हराया….

नगर निगम के नाम एवं प्रत्याशी:

रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे 1.38 लाख वोट से जीतीं

दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार 67 हजार वोटों से आगे

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव 43,500 मतों से जीते

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान 36365 वोट से जीते

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा 34085 वोटों से आगे

बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी 66 हजार से ज्यादा वोट से जीतीं

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी 52 हजार मतों से जीतीं

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत 11 हजार 63 मतों से जीतीं

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय 5 हजार वोटों से जीते

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू 29 हजार 276 वोट मिले
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय 8,772 वोट से जीते

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!