Home » मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधी : मुख्यमंत्री साय ने दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 300 बेटियां परिणय सूत्र में बंधी : मुख्यमंत्री साय ने दिया आशीर्वाद

by bholuchand news

रायपुर: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत धार्मिक रीति रिवाजों के साथ विधि विधान से संपन्न हुआ।

मुख्यमंत्री साय ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, अन्य जनप्रतिनिधि और हजारों नागरिक इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने नवदम्पतियों को आपसी सम्मान और जिम्मेदारी से वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की शुभकामनाएं दीं।

You may also like