Home » 2025-26 में स्नातक द्वितीय वर्ष और 2026-27 में बदलेंगे तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम

2025-26 में स्नातक द्वितीय वर्ष और 2026-27 में बदलेंगे तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम

by bholuchand news

रायपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सत्र 2024-25 में स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए थे। अब इस दिशा में आगे कार्य करते हुए जुलाई से प्रारंभ हो रहे नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में द्वितीय वर्ष के पाठ्यक्रम भी बदल दिए जाएंगे।

इसके पश्चात अगले वर्ष सत्र 2025-26 में तृतीय वर्ष के पाठ्यक्रम में बदलाव होगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ये बदलाव किए जा चुके हैं, अर्थात नवीन पाठ्यक्रम तैयार है। सत्र प्रारंभ होने के पूर्व सिलेबस उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों द्वारा अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

गणित, विज्ञान और कॉमर्स संकाय में अधिक परिवर्तन संभव नहीं:

पाठ्यक्रम तैयार करने वाले विशेषज्ञयों के अनुसार, इसमें अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं। गणित, विज्ञान और कॉमर्स
संकाय में अधिक परिवर्तन संभव नहीं हो पाता है, क्योंकि इसके सूत्र, सिद्धांत और थ्योरी नहीं बदली जा सकती। समसामयिक चीजों को इसमें शामिल करते हुए छात्रों को
दिए जाने वाले उदाहरणों में परिवर्तन ही संभव होते हैं। जहां बदलाव की आवश्यकता थी अथवा किसी अनावश्यक अध्याय को हटाए जाने की जरूरत थी, केवल उस पर ही काम किया गया है।

You may also like