Home » धान खरीदी: अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 2649.11 करोड़ रूपए का हुआ भुगतान

धान खरीदी: अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, 2649.11 करोड़ रूपए का हुआ भुगतान

by Bholuchand News 1

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सिलसिला 14 नवम्बर सें शुरू हो गई है। राज्य में 14 नवम्बर से अब तक 13.48 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। जिसमें 2.89 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। किसानों को बैंक लिकिंग के तहत 2649 करोड़ 11 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। आपको बता दें 31 जनवरी 2025 तक धान खरीदी चलेगी।

खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने कराया पंजीयन:

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

You may also like