Home » कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को मिल जाएगा वेतन

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को मिल जाएगा वेतन

by bholuchand news

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले एक और बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली से पहले, 28 अक्टूबर को ही उन्हें वेतन मिलेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को निर्देशित कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि सामान्यतः छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख को वेतन का भुगतान किया जाता है। यह नई व्यवस्था कर्मचारियों के लिए एक सकारात्मक कदम साबित होगी, जिससे उन्हें त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी।

हाल ही में बढाया है डीए:

आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके बाद, अब कर्मचारियों को 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह संशोधित 50 प्रतिशत डीए 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।

देखें आदेश:

You may also like

Leave a Comment