Home छत्तीसगढ़जरूरी सूचना:  14 अक्टूबर को होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार स्थगित, जानिए वजह

जरूरी सूचना:  14 अक्टूबर को होने वाली छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा-2023 का साक्षात्कार स्थगित, जानिए वजह

by bholuchand news

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2023 के अंतर्गत 242 पदों के लिए निर्धारित दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार कार्यक्रम जो 14 अक्टूबर 2024 से 5 नवंबर 2024 के बीच होना था, स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोग में नए सदस्यों और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद बोर्ड का पुनर्गठन करने के कारण लिया गया है।

जल्द की जाएगी नई तिथि का ऐलान :

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक सेमिली जानकारी के अनुसार संशोधित साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की नई तिथियों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जारी की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment