by bholuchand news

Diwali 2024 : दीवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार धनतेरस और दीपावली की तारीखों को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। कुछ लोग कह रहे हैं कि दीवाली 31 अक्टूबर को है, जबकि अन्य 1 नवंबर को दीवाली मनाने का दावा कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल धनतेरस और दीपावली की सही तारीखें और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

कब मनाई जाएगी धनतेरस :

Diwali 2024 : हिंदू धर्म में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ‘धनतेरस’ मनाई जाती है, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:32 बजे शुरू होगी और इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 1:16 बजे होगा। उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को मनाया जाएगा।

कब है दीपावली मनाने का सही दिन ?

Diwali 2024 : दीवाली हमेशा अमावस्या के दिन मनाई जाती है। ज्योतिषी के अनुसार, 31 अक्टूबर यानी गुरुवार को अमावस्या तिथि दिन में 2:40 बजे शुरू हो रही है। इस कारण दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दीपावली के त्योहार के लिए रात में अमावस्या तिथि होनी चाहिए, जो कि 1 नवंबर 2024 को शाम के समय नहीं है। इसलिए, दीवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दीपावली पूजन शुभ मुहूर्त:

Diwali 2024 : दीवाली के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर 2024 को शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक रहेगा।

माता लक्ष्मी को लगाएं ये खास भोग :

Diwali 2024 : माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को भोग में खीर, बूंदी के लड्डू, अनार, नारियल, सिंघाड़ा, पान का पत्ता, हलवा, मखाने, सफेद रंग की मिठाई, खील, चूरा और इलायची दाने अर्पित किए जाते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Bholuchand news इसकी पुष्टि नहीं करता है.

You may also like

Leave a Comment