Home » कुछ ही देर में श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से अधिक की राशि

कुछ ही देर में श्रमिकों के बैंक खाते में आएगी 14 करोड़ से अधिक की राशि

by Desk 1

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन कुछ ही देर में प्रदेश के 37 हज़ार से अधिक श्रमवीरों और उनके परिवारजनों के सीधे खाते में 14.83 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे।

आज गुरुवार 9 जनवरी को श्रम मंत्री देवांगन अटल नगर नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल कार्यालय में शाम 4 बजे 37 हजार 355 श्रमिक हितग्राहियों को 14.83 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित करेंगे। इसी तरह पंजीकृत 15 ई-रिक्शा धारकों को एक-एक लाख की राशि का वितरण किया जाएगा।

You may also like