Home » दीवाली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी: कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जारी होगी महतारी वंदन योजना की राशि

दीवाली से पहले महिलाओं के लिए खुशखबरी: कुछ ही देर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों जारी होगी महतारी वंदन योजना की राशि

by Desk 1

रायपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं आज उनका पहला दिन है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों में शिकरत कर रही हैं। इसी बीच राष्ट्रपति आज छत्तीसगढ़ राज्य की 70 लाख महिलाओं को दीवाली से पहले महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी।

पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी राशि अंतरित :

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 9वीं किश्त की राशि के वितरण का यह आयोजन संध्या 5.15 बजे से साढ़े 6 बजे तक नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में होगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिरण को बढ़ावा देने, उनके सामाजिक और पारिवारिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने, लिंग विभेद एवं असामानता को दूर करने के उद्देश्य से महतारी वंदन नामक अभिनव योजना संचालित की जा रही है।

महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की मिलती है सहायता राशि :

इस योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह योजना राज्य में एक मार्च 2024 से लागू की गई है। जिसके तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की वित्तीय सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। राज्य में अब तक हितग्राही महिलाओं को 8 मासिक किश्तों में 5227 करोड़ रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया है। हितग्राही महिलाओं के खाते में 9वीं किश्त की राशि का अंतरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज करेंगी।

You may also like

Leave a Comment