Monday, September 8, 2025
RO NO.....13028/29Join Paaras Institute
Homeकैरियरसरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: PGCIL में इंजीनियर और सुपरवाइजर के 1543...

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: PGCIL में इंजीनियर और सुपरवाइजर के 1543 पदों पर भर्ती शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने फील्ड इंजीनियर और फील्ड सुपरवाइजर के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 1543 पदों पर यह भर्ती की जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर निकली है भर्ती?

इस भर्ती के अंतर्गत फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल और सिविल) तथा फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) – 532 पद

  • फील्ड इंजीनियर (सिविल) – 198 पद

  • फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रिकल) – 535 पद

  • फील्ड सुपरवाइजर (सिविल) – 193 पद

  • फील्ड सुपरवाइजर (इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन) – 85 पद

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

  • फील्ड इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार के पास BE/B.Tech/B.Sc. (Engg.) डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं।

  • फील्ड सुपरवाइजर पदों के लिए फुल टाइम डिप्लोमा संबंधित ट्रेड में होना चाहिए और न्यूनतम 55% अंक होना जरूरी है।

उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि पात्रता संबंधी सभी शर्तों को अच्छे से समझा जा सके।

कैसे करें आवेदन?

PGCIL की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए:

  1. सबसे पहले https://www.powergrid.in/ पर जाएं।

  2. Careers सेक्शन में “Job Openings” में क्लिक करें।

  3. फील्ड इंजीनियर व सुपरवाइजर भर्ती 2025 के लिंक पर जाएं।

  4. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें व शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।

  6. आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकालें।

Bholuchand Desk
Bholuchand Deskhttps://bholuchand.com/
"राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा जगत, खेल, टेक्नोलॉजी और संस्कृति जैसे विभिन्न मुद्दों पर लिखना, एवं पाठकों को ताजगी और सटीकता के साथ सूचना प्रदान करना ही मेरा उद्देश्य है।"
रिलेटेड आर्टिकल
- Religious Travel - RO NO.....13028/29

मोस्ट पॉपुलर

error: Content is protected !!