Home » रायपुरिया कर्तव्य सम्मान का आयोजन 7 जून को
raipuriya-kartavya-samman-2026-event.jpg

रायपुरिया कर्तव्य सम्मान का आयोजन 7 जून को

by Bholuchand News

शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में निरंतर सक्रिय BIT–BYTE INFO TECH (Computer Institute) अपनी स्थापना के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “रायपुरिया कर्तव्य सम्मान 2026” तथा Students Fresher & Farewell Party का आयोजन 7 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे से रेलवे इंस्टिट्यूट, W.R.S. कॉलोनी, रायपुर में करने जा रहा है।
संस्था द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, शिक्षा, मानव कल्याण, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण एवं समाज हित में निस्वार्थ भाव से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली एवं प्रेरणादायी व्यक्तियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग, रायपुर उपस्थित रहेंगी।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कविता कुंभज, संस्थापक, निदेशक एवं सीईओ, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन तथा श्री कमलेश जैन, मैनेजिंग ट्रस्टी, इंदिरा देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट, रायपुर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था का मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास को नई दिशा प्रदान करते हैं।
संस्था की डायरेक्टर श्रीमती प्रिया गुप्ता एवं संरक्षक श्रीमती रिंकी यादव ने सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान करना नई पीढ़ी को प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है तथा आपकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।

You may also like